डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज जालंधर में पुलिस लाईनज़ में नई बनी अति- आधुनिक एंटी- नारकोटिकस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज इमारत का उद्घाटन किया। डीजीपी के साथ विशेष डीजीपी ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह, ए.डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. नीलाभ किशोर और एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस पंजाब एम.एफ.फारूकी भी मौजूद थे।
ज़िक्रयोग्य है कि लगभग 9000 वर्ग फुट के कवरड क्षेत्र में फैली और 1.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनी यह अति- आधुनिक इमारत, रेंज की कार्य-कुश्लता को बढ़ाने और नशा तस्करी के साथ और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें गज़टिड अधिकारियों के लिए समर्पित दफ़्तर, जांच अधिकारियों और सहायक स्टाफ के लिए केबिन, रीडर का कमरा और एक आधुनिक कान्फ़्रेंस रूम शामिल है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अति- आधुनिक साधनों के साथ लैस इस सुविधा का उद्देश्य बड़े नशा तस्करों को रोक लगाना और राज्य में फैल रहे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नैट्टवरकों को तबाह करना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष यूनिट में मोबाइल और कंप्यूटर फोरेंसिक टूल, उन्नत डेटा विश्लेषण प्रणालियों, फोरेंसिक डेटा ऐकस्टरैकशन, डीक्रिपशन और विश्लेषण सामर्थ्य के साथ-साथ क्रिप्टोकरंसी की ट्रेकिंग वाले उपकरण भी शामिल है।



