Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगैंगस्टर 'कबूतर' की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने किया गिऱफतार

गैंगस्टर ‘कबूतर’ की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने किया गिऱफतार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ी एक महिला गिरफ्तारी की गई है । बता दे कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है, जिसे मैडम पॉइज़न के नाम से भी जाना जाता है। नेहा पर ड्रग सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है।पता चला है कि नेहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित गनमैन के नाम से जाने जाते बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है।

गैंग को हथियार सप्लाई करने में बॉबी कबूतर का अहम रोल था। बताया जा रहा है कि बॉबी कबूतर एशिया के बड़े हथियार सप्लायर और भारत के गैर-कानूनी हथियारों के सबसे बड़े डीलर सलीम पिस्टल से हथियार मंगवाता था।सलीम पिस्टल को नेपाल-भारत बॉर्डर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सलीम पिस्टल के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़ रहे हैं।नेहा की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ड्रग्स और हथियारों के नेटवर्क के बारे में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments