पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह पूरी तरह ठीक हैं। सूत्रों के अनुसार वह आज लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आज ही खेल समाप्त होने वाले हैं। अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री को सोमवार को बीमार महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
15 फरवरी की दोपहर शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री धुरी, संगरूर में स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा करने गए। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा और हवन किया।इसके बाद, मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई। संगरूर के बाद, मुख्यमंत्री का फाजिल्का का निर्धारित दौरा अब रद्द कर दिया गया है।
उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्होंने 16 फरवरी को मोगा रैली में शिरकत की, जहां उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। बाद में उन्हें उसी दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, और अब छुट्टी दे दी गई है।



