Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर से छह पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की...

अमृतसर से छह पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित पांच गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल के पांच कार्यकर्ताओं को छह आधुनिक पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करके इस गिरोह को बेअसर कर दिया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों एवं नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा कि सीमा पार तस्करी संबंधों की पुख्ता एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह, गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखराज उर्फ जोगा और साजन उर्फ गुरसाजन उर्फ लड्डा को एक कार सहित गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ के बाद हुई बरामदगी के दौरान चार अन्य पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई, जो संगठित अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की पुष्टि करती है।इस संबंध में एफआईआर नंबर 21 दिनांक 03-02-2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments