Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतरनतारन में ला कालेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या

तरनतारन में ला कालेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या

तरनतारन में ला कालेज की छात्र को युवक ने गोली मार कर हत्या कर दी, बता दे कि जिले के उस्मा गांव में लॉ कॉलेज में युवक आया और उसने लडकी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक लड़की और लड़के की पहचान संदीप कौर और प्रिंस राज सिंह के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कॉलेज के अंदर हुई जहां युवक ने अचानक लड़की पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले के बाद कॉलेज में मौजूद स्टूडेंट्स और स्टाफ में भगदड़ मच गई। लड़की की हत्या करने के बाद हमलावर ने भी सुसाइड कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौके से गोलियों के खोल और हथियार बरामद किए गए हैं और फोरेंसिक टीम सबूत इकट्ठा कर रही है।इस घटना से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स में भी काफी डर है। पुलिस घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए कॉलेज के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments