Thursday, February 5, 2026
Google search engine
Homeनेशनलराहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू में हुई बहस

राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू में हुई बहस

संसद कॉम्प्लेक्स में बुधवार को विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। राहुल गांधी ने बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “गद्दार” दोस्त कहा, जिस पर भाजपा नेता ने तुरंत जवाब दिया। कड़ा जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका “देश के दुश्मनों” से कोई संबंध नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे, तो लोकसभा में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने कहा, “देखो, एक गद्दार यहां से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो…”।लोकसभा में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त।

चिंता न करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।”बता है कि बिट्टू पहले कांग्रेस में थे और पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडरों में शुमार होते थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और केंद्र सरकार में मंत्री बने।वहीं, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को “देश के दुश्मन…” कहकर संबोधित किया।

कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उनके साथ हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे उन लोगों से कोई संबंध नहीं रखते, जिन्हें वे देश का दुश्मन मानते हैं। इस के बाद दोनों नेताओं को एक-दूसरे से गर्मागर्म बहस करते देखा गया, फिर वे आगे बढ़ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments