Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकहा हुआ आज सुबह एनकाउंटर ?

कहा हुआ आज सुबह एनकाउंटर ?

नकोदर पुलिस ने विदेशी गिरोह के सदस्यों की धमकियों से जुड़े फिरौती, जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सूचना मिलते ही एस.एस.पी. जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क, डी.एस.पी. नकोदर ओंकार सिंह बराड़, डी.एस.पी. इंदरजीत सिंह, सी.आई.ए. पुष्पा बाली, सिटी थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह, सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे।

एस.एस.पी. जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि शिकायतकर्ता मनीष बख्शी उर्फ मन्नू पिछले 16-17 सालों से नकोदर में बख्शी ट्रैवल कंपनी और बी.बी. स्कूल ऑफ आइलेट्स का अपना कारोबार चला रहा है।

उसे बीती 11.11.2025 को विदेशी मोबाइल नंबरों से धमकी भरी कॉलें आई थीं, जिसमें कॉल करने वालों ने गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य होने का दावा करते हुए 5 करोड़ की फिरौती की मांग की।

इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बीती 16-17 जनवरी की बीच की रात को शिकायतकर्ता को विदेशी नंबरों से और धमकी भरे संदेश मिले, जिनमें कहा गया था कि जबरन वसूली की रकम का भुगतान न करने के कारण उसके दफ्तर के बाहर गोलियां चलाई गई हैं। इस अनुसार थाना सिटी नकोदर में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरविंदर सिंह एस.एस.पी. जालंधर देहाती विर्क के निर्देशों के तहत विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुकाबले के दौरान दोषी अंकित कुमार उर्फ अंकित को गोली लगी और दोषी हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर की टांग में फ्रैक्चर हो गया।

दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया और तुरंत पुलिस निगरानी के तहत डॉक्टरी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments