Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनल1फरवरी को शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं?

1फरवरी को शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं?

देश में बजट 2026 को लेकर उत्सुकता अपने चरम पर है और 1 फरवरी को हर कोई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण का इंतजार कर रहा है। लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही वित्त मंत्री से लोगों को कई उम्मीदें है।. इसी बीच निवेशकों और आम लोगों के मन में एक सवाल तेजी से उठ रहा है कि जिस दिन बजट आएगा, उस दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं?

बजट वाले दिन यानी रविवार, 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुला रहेगा। इस दिन बीएसई और एनएसई दोनों में विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा. एनएसई की ओर से साफ किया गया है कि इस दिन भी सामान्य कारोबारी दिनों की तरह बाजार में खरीद-बिक्री की सुविधा मिलेगी और निवेशक बिना किसी रुकावट के ट्रेड कर सकेंगे।

हर साल पेश होने वाला बजट सिर्फ सरकारी आंकड़ों का ब्योरा नहीं होता, बल्कि यह आने वाले समय में देश की आर्थिक दिशा को तय करने का काम करता है।इसमें साफ होता है कि सरकार टैक्स व्यवस्था को किस तरह आगे बढ़ाना चाहती है। साथ ही सरकार की तरफ से किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी और किन सेक्टरों में ज्यादा निवेश किया जाएगा. इसी आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार होती है।

बजट की घोषणाओं का असर शेयर बाजार पर देखने को मिलता है। जिन सेक्टरों को ज्यादा फंड या समर्थन मिलता है, वहां की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिलती है. जबकि जिन क्षेत्रों पर सरकार की नजर कम होती है, उन क्षेत्रों से संबंधित शेयरों में दबाव देखने को मिलता है। निवेशक भी अपनी रणनीति बजट के अनुसार बदलते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments