Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ में 5 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में 5 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह 5 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-25 का चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल शामिल हैं।

धमकी मिलते ही एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया। बच्चों की स्कूल से छुट्टी कर दी गई और स्कूल बसों को रास्ते से वापस भेज दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और स्कूल कॉम्प्लेक्स की तलाशी ली जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर आस-पास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इस धमकी के बाद बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स में भी चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments