Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपटियाला हेड कांस्टेबल मामला, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटियाला हेड कांस्टेबल मामला, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े के बाद हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह का कत्ल कर दिया। जिस पर पटियाला के एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी को पकड़ने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि पांच से छह नौजवानों ने बाहेड कांस्टेबलजार के बीच में उसके ऊपर हमला कर दिया, जिस दौरान वह और उसका भाई नवदीप सिंह एक दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद दोषियों ने उन्हें बाहर खींच लिया और उसकी कमर में दो बार चाकू से हमला किया। इस दौरान अमनदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके भाई, नवदीप सिंह गंभीर तौर पर घायल हो गया है, जिसका नाभा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

इसके साथ ही परिवार ने अमनदीप सिंह की लाश का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी दोषियों को गिरफ्तार न किया जाए, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। बहन ने प्रशासन को अपील की कि वह यह पता लगाएं कि उसके भाई को किसने मारा है। यह घटना 25 जनवरी की देर शाम को नाभा के शहरी क्षेत्र में हुई। अमनदीप सिंह पटियाला के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में तैनात था।

उसका अभी विवाह नहीं हुआ था। परिवार में अमनदीप सिंह, एक भाई, एक बहन और उसके माता-पिता है।अमनदीप सिंह ने 26 जनवरी को परेड में हिस्सा लेना था। अमनदीप सिंह शाम को अपने भाई के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए नाभा बाजार गया था। पांच से छह नौजवानों ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments