मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। श्री अकाल तख्त साहिब के एक्टिंग जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने सीएम के स्पष्टीकरण का समय बदल दिया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे था, जिसे बदलकर शाम 4.30 बजे कर दिया गया है।
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, कहा गया है कि जत्थेदार गरगज के आदेश के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 15 जनवरी, 2025 को श्री अकाल तख्त साहिब के सेक्रेटेरिएट में अपना स्पष्टीकरण देने का समय उस दिन उनके बताए गए कामों को देखते हुए सुबह 10 बजे से बदलकर शाम 4:30 बजे कर दिया गया है।


