Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराणा बलचौरिया हत्या मामला ,पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स को पश्चिम बंगाल...

राणा बलचौरिया हत्या मामला ,पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया

राणा बलचौरिया हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, बलचौरिया मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटर्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार पकड़ा गया है।

गिरफ्तार शूटर्स की पहचान करण पाठक और तरनदीप सिंह के तौर पर हुई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल STF, सेंट्रल एजेंसियों की मदद से की गई है।गौरतलब है कि 15 दिसंबर, 2025 की शाम को मोहाली के सोहाना में एक टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और सेल्फी लेने के लिए राणा को रोका, जैसे ही वह रुके, उन पर पास से गोली चलाई गई और हमलावर मोटरसाइकिल पर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर्स की पहचान अमृतसर के आदित्य कपूर उर्फ ​​माखन और करण पाठक के तौर पर हुई है, जो डोनी बॉल गैंग से जुड़े हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो शूटर्स समेत कुल 3 लोग शामिल थे। मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलचौरिया मर्डर केस के शूटर का मोहाली के लालरू में एनकाउंटर किया और उसे मार गिराया।

शूटर की पहचान तरनतारन के नौशेरा पन्नुआं के रहने वाले हरपिंदर उर्फ ​​मिद्दू के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस टीम के साथ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments