Saturday, September 5, 2026

Google search engine
HomeपंजाबIPS अधिकारी मनिंदर सिंह की सस्पेंशन तुरंत प्रभाव से खत्म

IPS अधिकारी मनिंदर सिंह की सस्पेंशन तुरंत प्रभाव से खत्म

पंजाब सरकार ने IPS अधिकारी मनिंदर सिंह की सस्पेंशन तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी है।यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला है, जिसके तहत 2019 बैच के IPS अधिकारी मनिंदर सिंह (जो पहले अमृतसर ग्रामीण के SSP थे) को बहाल कर दिया गया है।15 नवंबर 2025 को गृह विभाग ने उन्हें गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में कथित लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया था।

पंजाब के राज्यपाल ने ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के नियम 3(7)(c) के तहत 15 नवंबर 2025 के सस्पेंशन आदेश को वापस ले लिया है। जिससे मनिंदर सिंह अब सक्रिय सेवा में वापस आ गए है। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

फिलहाल, वे बहाल हो चुके हैं और प्रशासनिक व पुलिस सर्किलों में यह फैसला काफी चर्चा में है।यह फैसला पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस में हुए कई सस्पेंशन और बहाली के मामलों का हिस्सा लगता है, जैसे कि तरनतारन SSP रवजोत कौर ग्रेवाल की सस्पेंशन भी हाल ही में हटाई गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments