कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के मुताबिक, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।कुछ सूत्रों ने बताया कि उन्हें चेस्ट से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।


