पंजाब में नशे के कारोबार में शामिल 4 बड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 19.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीमा पार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज द्वारा बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 19.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई ।
सप्लाई चेन संभालने वाले मुख्य संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के संबंध पाकिस्तान आधारित हैंडलरों से हैं और वे पंजाब में नशे की सप्लाई करते थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और सीमा पार हैंडलरों की पहचान करने, सप्लाई रूट का पता लगाने तथा पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशे और पंजाब में काम कर रहे सीमा पार नारको नेटवर्कों को खत्म करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।


