Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाब'आप' सरपंच हत्या मामले में सीएम मान ने की डीजीपी से बात

‘आप’ सरपंच हत्या मामले में सीएम मान ने की डीजीपी से बात

अमृतसर में सरपंच की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस संवेदनशील मामले के संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को दोषियों की तुरंत पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और आम लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की गहन जांच कर दोषियों को जल्द काबू करने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments