Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहत्या के मामले में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों दुबई में गिरफ्तार...

हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों दुबई में गिरफ्तार ?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाबी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह मेहरों को लेकर बड़ी खबर आई है।सूत्रों अनुसार मेहरों को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि वीजा संबंधी पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सामने आई और अब कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे भारत डिपोर्ट किया जा सकता है।

यह रिपोर्ट्स 1 जनवरी 2026 के आस-पास सामने आई है।बठिंडा पुलिस की ओर से इस गिरफ्तारी या हिरासत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि हत्या जून 2025 में हुई थी। मेहरों, जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह ने कंचन कुमारी की गला घोंटकर हत्या की और शव बठिंडा के भुच्चो में आदेश मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में छोड़ दिया।

कंचन की सोशल मीडिया पोस्ट्स को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया। जसप्रीत और निमरतजीत को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मेहरों हत्या के कुछ घंटों बाद ही अमृतसर से फ्लाइट लेकर UAE भाग गया था। दिसंबर 2025 तक कोर्ट ने मेहरों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी और 30 दिन की नोटिस जारी की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments