Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता के देहांत पर जताया...

सीएम मान डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता के देहांत पर जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अजीत समूह के प्रबंधकीय संपादक डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता श्रीमती प्रकाश कौर के देहांत पर गहरा दु:ख प्रकट किया। उनका जालंधर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया।

एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवार के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डा. हमदर्द की माता के देहांत से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकों अपने चरणों में स्थायी निवास दें और परिवार तथा रिश्तेदारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments