पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटियाला पुलिस ने हत्या, फिरौती और टारगेट किलिंग में शामिल नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों से नौ पिस्तौलें (.32 बोर) और एक PX5 पिस्तौल .30 बोर बरामद की गई है।संदिग्ध एक बड़े अपराध की योजना बना रहे थे।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। इस मामले संबंधी पंजाब के डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी पोस्ट की। हालांकि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नामों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संदिग्ध एक सुव्यवस्थित संगठित अपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं और एक गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे।
पुलिस अब सच्चाई का पर्दाफाश करने के लिए उनकी गहन जांच करेगी। पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी की पुष्टि की गई है। कुछ रिपोर्टों में गिरफ्तारियों की संख्या 8 या 9 बताई गई है, लेकिन डीजीपी की पोस्ट में स्पष्ट रूप से 9 का उल्लेख है। जांच जारी है और संगठित अपराध नेटवर्क को कुचलने की प्रतिबद्धता जताई गई है।


