Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटधुरंधर' ने मचाई धमाल , 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई...

धुरंधर’ ने मचाई धमाल , 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई फ़िल्म

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 21 दिन तक जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को इंडिया के साथ ओवरसीज भी बहुत पसंद किया जा रहा है। ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की है।

यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब 1000 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गईमेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसके 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी है। इसने कांतारा चैप्टर 1 और छावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

मेकर्स ने ‘धुरंधर’ का पोस्टर शेयर करके बताया है कि फिल्म ने पहले हफ्ते 218 करोड़, दूसरे हफ्ते 261.5 करोड़ और 15-20 दिन में 160.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद क्रिसमस पर फिल्म ने 28.60 करोड़ कमाए है।

फिल्म ने इंडिया में 789.18 करोड़ और ओवरसीज 217.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 1006.7 करोड़ हो गया है। फैंस ये पोस्ट देखकर बहुत खुश हो रहे है। अब उन्हें इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments