पंजाबी सिंगर और एक्टर मनकीरत औलख आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और परमात्मा का शुकराना अदा किया। मनकीरत औलख के दर्शन के लिए उनके फैंस में भी खास उत्साह था। मीडिया से बात करते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि उनकी नई EP हाल ही में रिलीज़ हुई है और उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ पहले ही तय कर लिया था कि जब भी यह EP रिलीज़ होगी, तो वह सबसे पहले दरबार साहिब आकर माथा टेकेंगे।
उन्होंने कहा कि आज वह इसी मकसद से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एक EP में आमतौर पर सात से आठ गाने होते हैं और यह उनकी दूसरी EP है। मनकीरत औलख ने कहा कि इससे पहले वह ज़्यादातर सिंगल गाने रिलीज़ करते रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे नई EP सुनें और उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा सपोर्ट करें।
उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों को हमेशा खुश रखें ।उनके फेमस गानों में “गैंगलैंड”, “बदनाम” और “कोका” जैसे गाने शामिल हैं, जिन्होंने पंजाबी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। अब उनके कई और नए गाने जल्द ही रिलीज होने वाले हैं, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


