Tuesday, May 19, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटपंजाबी सिंगर की लाश मिली नहर से,6 दिन पहले हुई थी किडनैप

पंजाबी सिंगर की लाश मिली नहर से,6 दिन पहले हुई थी किडनैप

पंजाब में एक मशहूर पंजाबी सिंगर की लाश नहर में मिलने की खबर ने सबको चौंका दिया है। छह दिन पहले गनप्वाईंट पर किडनैप की गई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की हत्या कर दी गई है। सिंगर की लाश नीलोन नहर से बरामद हुई है।पंजाबी सिंगर इंदर कौर की लाश नीलोन नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। सिंगर को पिछले 6 दिनों से लुधियाना में गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। इंदर कौर की लाश समराला के सिविल हॉस्पिटल में रखी गई है।

पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर उर्फ इंदर कौर के भाई जोतिंदर सिंह ने 15 मई को मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ मुखा और उसके दोस्त करमजीत सिंह के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। जोतिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन यशिंदर कौर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में घर का सामान खरीदने के लिए मार्केट गई थी

लेकिन वह आधी रात तक घर नहीं लौटी। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसका दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ मुखा, जो गांव भालूर, जिला मोगा का रहने वाला है, उसके साथ था। जोतिंदर ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह उसकी बहन से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी बहन ने मना कर दिया। इससे गुस्साए उसके साथियों ने उसकी बहन इंदर कौर को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments