उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बिहार में 31 दिसंबर जबकि पंजाब, हरियाणा में 30 दिसंबर तक कोहरा रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे और बिहार, बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के लिए सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक धूप खिलने के बाद साफ आसमान की वजह से गलन बढ़ गई है। पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाएं और गलन बढ़ा रही है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज शुक्रवार (26 दिसंबर) को पारा और भी गिरने की संभावना है।हालांकि एक्यूआई कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।अभी भी एक्यूआई 230 है, जो खराब श्रेणी में आता है।


