पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने प्रशासनिक कारणों से PU-CET (अंडरग्रेजुएट) प्रवेश परीक्षा 2026 और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 को स्थगित कर दिया है।यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, PU-CET (अंडरग्रेजुएट) 2026, जो मूल रूप से 28 दिसंबर को निर्धारित थी, अब 10 मई को होगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026, जो पहले 9 जनवरी 2026 को निर्धारित थी, अब 15 मई 2026 को होगी।यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों और आम लोगों को सूचित किया है कि दोनों परीक्षाओं के लिए संशोधित समय-सारणी और विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार PU-CET (अंडरग्रेजुएट) संबंधी जानकारी के लिए cetug.puchd.ac.in और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट संबंधी जानकारी के लिए puthat.puchd.ac.in पर जा सकते है। यूनिवर्सिटी उम्मीदवारों को सलाह देती है कि वे प्रवेश परीक्षाओं संबंधी नवीनतम जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से संबंधित वेबसाइटों पर जाएं।


