Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारतीय महिला क्रिकेट टीम की T20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की T20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज दिसंबर 2025 में भारत में खेली जाएगी।टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

यह पहली बार होगा जब भारतीय महिला टीम ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मैदान पर मैच खेलती नजर आएगी। 2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई खिलाड़ी ब्रेक पर थे, हालांकि मंधाना सीरीज से पहले नेट्स में प्रैक्टिस करती नजर आईं। भारत की U-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं जी. कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को पहली बार 15 सदस्यों वाली सीनियर टीम में शामिल किया गया है।

सीरीज़ का पहला मैच 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।• पहला T20: 21 दिसंबर, विशाखापत्तनम• दूसरा T20: 23 दिसंबर, विशाखापत्तनम• तीसरा T20: 26 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम• चौथा T20: 28 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम• पांचवां T20: 30 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम में होंगे।

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौर, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा टीम में होंगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments