Wednesday, July 8, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसफीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना का प्रभावशाली प्रदर्शन

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना का प्रभावशाली प्रदर्शन

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। अर्जेंटीना 12 जुलाई को कैनसस सिटी के कैनसस सिटी स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया/स्विट्जरलैंड से भिड़ेगा।

अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रहा था, लेकिन लियोनल मेसी की अगुवाई वाली मौजूदा विश्व चैंपियन टीम ने शानदार वापसी की। सिर्फ 13 मिनट में तीन गोल करके अर्जेंटीना ने मिस्र को पूरी तरह हरा दिया। अर्जेंटीना की जीत का हीरो कप्तान लियोनल मेसी रहे,

जिन्होंने एक गोल किया और एक असिस्ट दी। मेसी ने 79वें मिनट में क्रिस्चियन रोमेरो के लिए असिस्ट दी। फिर 83वें मिनट में मेसी ने गोंजालो मोंटिएल के पास से शानदार गोल कर दिया। इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में एंजो फर्नांडीज ने लाउटारो मार्टिनेज के पास से गोल करके अर्जेंटीना को 3-2 की रोमांचक बढ़त दिलाई। मेसी पेनल्टी चूक गए थे।

पहले हाफ में अर्जेंटीना के पास कई मौके थे, लेकिन मिस्र ही गोल करने वाली एकमात्र टीम थी। यासर इब्राहिम ने 15वें मिनट में मारवान अटिया की मदद से मिस्र को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में लियोनल मेसी पेनल्टी चूक गए, जिसे मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबैर ने शानदार बचाव करते हुए रोका।

दूसरे हाफ में मुस्तफा जीको ने 67वें मिनट में हैसम हसन के पास पर गोल करके मिस्र की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद जो हुआ, वो फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यादगार पल बन गया।लियोनल मेसी ने इस विश्व कप में कुल 8 गोल कर दिए हैं और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। मेसी ने फीफा विश्व कप के इतिहास में कुल 21 गोल कर दिए हैं। उन्होंने लगातार छह विश्व कप नॉकआउट मैचों में गोल करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments