Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमौसम विभाग की चेतावनी,कल से होगा घना कोहरा

मौसम विभाग की चेतावनी,कल से होगा घना कोहरा

पंजाब और आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने कल से 14 तारीख तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब आ गया है। हिमाचल से सटा आदमपुर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही चंडीगढ़ और राज्य के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, हालांकि AQI अभी भी 100 से ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे मौसम में बदलाव आ सकता है। आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।पंजाब के बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा, जो सामान्य से अधिक होगा। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहेगा और यह भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments