पंजाब से राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने आज यहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अपनी पहली मुलाकात में राजिंदर गुप्ता ने नई शुरू हुई फिरोजपुर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का बरनाला में स्टॉपेज करने की मांग की, जिस पर रेल मंत्री ने कहा कि यह मामला विचाराधीन है क्योंकि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी यह मांग की है।
इसके अलावा गुप्ता ने संगरूर रेलवे स्टेशन के रास्ते बठिंडा दिल्ली शताब्दी को फिर से शुरू करने का सुझाव दिया, जिस पर अश्विनी वैष्णव ने भी विचार करने का भरोसा दिया। यह शताब्दी ट्रेन काफी समय से चल रही थी लेकिन कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए बरनाला और आसपास के इलाकों के लोगों की यह बड़ी मांग है कि वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज भी बरनाला में होना चाहिए।


