Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसस्पेंड डीआईजी भुल्लर मामले में सीबीआई ने चार्जशीट की फाईल

सस्पेंड डीआईजी भुल्लर मामले में सीबीआई ने चार्जशीट की फाईल

पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में सीबीआई ने चार्जशीट फाईल कर ली है। कहा जा रहा है कि रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई है। सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बुधवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भुल्लर के खिलाफ 300 पेज की चार्जशीट फाइल की है।

CBI ने यह कार्रवाई उनकी गिरफ्तारी के महज 48 दिनों के अंदर की है, जबकि पहले चर्चा थी कि चार्जशीट 15 दिसंबर को पेश की जाएगी। प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत तैयार की गई इस चार्जशीट में बिचौलिए कृष्नू शारदा को भी आरोपी बनाया गया है। 5 लाख की रिश्वत और 7.5 करोड़ की रिकवरी यह मामला 16 अक्तूबर को शुरू हुआ था,

जब CBI ने पहले बिचौलिए कृष्ण शारदा और फिर DIG भुल्लर को मोहाली में उनके ऑफिस से गिरफ्तार किया था। उन पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद जब उनके घर पर छापा मारा गया, तो जांच एजेंसी को वहां से 7.5 करोड़ रुपये कैश, महंगी घड़ियां, शराब और कई गाड़ियों की चाबियां बरामद हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments