Tuesday, October 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकितनी तेज़ी आई आज सोने के दाम में ?

कितनी तेज़ी आई आज सोने के दाम में ?

सोने-चांदी की कीमतें आज फिर से बढ़ी है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव 11,775 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) का भाव 9,634 प्रति ग्राम है।आज के हिसाब से आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,460 रुपये है, जो कल के 1,27,750 से 710 रुपये ज्यादा है।

इस हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम आज 1,17,750 रुपये है, जबकि कल इसकी कीमत 1,17,100 रुपये थी। यानी कि इसकी कीमत 650 रुपये बढ़ी है। वहीं, 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत आज 96,340 है, जो कल 95,810 रुपये थी। यानी कि इसमें 530 रुपये का इजाफा हुआ है. नवंबर में अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम लगभग 44,700 रुपये का उछाल आया है।

इस तरह से चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी है।सोने-चांदी की कीमत में यह तेजी इसलिए देखने को मिल रही है क्योंकि दिसंबर में US फेडरल रिजर्व के रेट में एक बार फिर कटौती होने की संभावनाएं बढ़ गई है।ऐसे में निवेशकों के बीच सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ गई है।आमतौर पर जब ब्याज दरें कम होती है,तो सोने की कीमतें बढ़ जाती है

क्योंकि कम ब्याज दरें महंगाई की आशंका को बढ़ा देते है और सोना महंगाई के खिलाफ बचाव के तौर पर काम करता है।ब्याज दरें कम होने पर लोग बचत के बजाय खर्च करने पर ज्यादा फोकस करते है क्योंकि बचत पर उनको ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है।खर्च ज्यादा होने पर चीजों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन सप्लाई उस हिसाब से नहीं हो पाने की वजह से कीमतें बढ़ जाती है।इससे महंगाई बढ़ती जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments