Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने मचाया धमाल, गुजराती फिल्म ने रचा इतिहास....

‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने मचाया धमाल, गुजराती फिल्म ने रचा इतिहास….

गुजराती फिल्म ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने दुनियाभर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया दै।‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ना केवल गुजरात में बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। जब यह फिल्म बनी थी, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये देखते ही देखते गुजराती सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी रिलीज़ हुई थी, और विदेशों में इसकी परफॉर्मेंस ने कुल कलेक्शन में 5.50 करोड़ और जोड़ दिए है।

जिससे आज तक दुनिया भर में इसकी कमाई लगभग 99 करोड़ हो गई है, जो एक क्षेत्रीय भक्ति फिलम के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। यह आज वर्ल्डवाइड (50वें दिन) आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, जो गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments