Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को आईईडी और दो मोबाइल फोन...

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को आईईडी और दो मोबाइल फोन सहित किया गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर सीमा-पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने दी।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और युवराज सिंह के तौर पर हुई है।

यह व्यक्ति दोनों भाई है और अमृतसर के गांव रणीके के निवासी हैं। आईईडी और मोबाइल फोन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त किया है, जिसका उपयोग वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दोनों एक पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे सीमा-पार के मजबूत संबंधों का खुलासा होता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए, अमृतसर ग्रामीण एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर ग्रामीण की स्पेशल सेल की टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से आईईडी बरामद की। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments