Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराज्य सभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

राज्य सभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

पंजाब से राज्य सभा सदस्य चुने गए प्रसिद्ध उद्योगपति राजिंदर गुप्ता ने अमृतसर पहुंचकर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। 21 नवंबर को हुई इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मधु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

यह अवसर इसलिए भी खास था क्योंकि सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनकी गुरु घर में पहली हाजिरी थी।सांसद गुप्ता और उनकी पत्नी ने न केवल दरबार साहिब में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया, बल्कि विनम्रता का परिचय देते हुए सेवा भी की। दोनों ने लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा की और गुरु घर की रहमतों का शुक्राना अदा किया।

अपने इस पहले दौरे के दौरान राजिंदर गुप्ता ने वाहेगुरु के चरणों में अरदास की। उन्होंने प्रार्थना की कि पंजाब में हमेशा अमन-शांति और भाईचारा बना रहे। साथ ही, उन्होंने यह कामना भी की कि सभी पंजाबी और पूरा देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments