अमेरिका ने 200 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया है। डिपोर्ट किए गए लोगों में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और अन्य प्रवासी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों का हिस्सा है। इससे पहले, फरवरी में, अमेरिका ने 200 से अधिक भारतीयों को देश निकाला दिया था।ये सभी लोग दिल्ली पहुंचे और फिर बसों के जरिए घर भेज दिए गए। इनमें से ज्यादातर पंजाब के थे।
उन्हें अमेरिका में अवैध प्रवेश या वीजा ओवरस्टे के आरोपों में देश निकाला दिया गया था। उन पर “डंकी रूट” का इस्तेमाल करने का आरोप था, अवैध प्रवेश का सहारा लेकर अमेरिका पहुंचे थे।अमेरिका ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को देश निकाला दे दिया है। उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। अनमोल बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडों में आरोपी है।
उसके ऊपर सलमान खान के घर पर हमले की साजिश रचने का भी आरोप है। देश भर में अनमोल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। अनमोल बिश्नोई की भारत वापसी को अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।


