Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली धमाके की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां , डा.शाहीन के भाई...

दिल्ली धमाके की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां , डा.शाहीन के भाई डा.परवेज़ को भी यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद लगातार सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। इसी क्रम में फरीदाबाद से गिरफ्तार डा शाहीन के भाई डा. परवेज़ को भी यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस डा.परवेज को दिल्ली लेकर गई है जहां एनआईए अब उससे पूछताछ करेगी।

डा.परवेज़ फरीदाबाद में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ी गई डा.शाहीन का सगा छोटा भाई है। डा.शाहीन लगातार अपने भाई डॉक्टर परवेज के संपर्क में थी. जिसके बाद मंगलवार की शाम को यूपी ATS ने परवेज को हिरासत में लिया था। इससे पहले एटीएस ने कल सुबह डा. परवेज के ठिकाने पर रेड की थी। परवेज ने 4 नवंबर को आखिरी बार अपने पिता को फोन किया था।

बताया जा रहा है कि चार नवंबर से ही एटीएस और दिल्ली की खुफिया एजेंसियों आंतकी गतिवधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ शुरू की थी, जिसके बाद उसने एक सप्ताह पहले 6 नवंबर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दे दिया था।डा.परवेज इस यूनिवर्सिटी में के मैडीसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रहा था। इस्तीफा देने के बाद से ही वो ग़ायब हो गया था। डा. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद से ही उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक एटीएस को उसके घर से छह मोबाइल फोन, एक इंटरनेशनल सिम कार्ड और सीक्रेट डिस्क समेत कई संदिग्ध सामान भी बरामद हुए है।यह सारे फोन कीपैड वाले है, जिनका वो इस्तेमाल किया करता था।डा. शाहीन और डा. परवेज के बड़े भाई शोएब ने इस मामले में उनका नाम पर आने पर हैरानी जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments