दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो चली है, आंखों में जलन और सांसों में घुटन के बीच अब सरकार ने आसमान से उम्मीदें लगा ली हैं. पहली बार राजधानी में ऐसा प्रयोग होने जा रहा है। इस बार दिल्ली सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है, क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश का सहारा।
.इसका उद्देश्य है हवा में मौजूद जहरीले कणों को बारिश के जरिए नीचे गिरा देना, ताकि सांस लेने लायक माहौल बन सके।
दिल्ली में यह प्रक्रिया 28 से 30 अक्टूबर के बीच हो सकती है, अगर मौसम का मिजाज साथ देता है तो आईआईटी कानपुर की टीम ने बताया कि क्लाउड सीडिंग के लिए आसमान में पर्याप्त बादल और नमी होना बेहद जरूरी है।
यह छोटा लेकिन शक्तिशाली विमान वैज्ञानिक प्रयोगों और कम ऊंचाई वाली उड़ानों के लिए मशहूर है. इसे खास तौर पर क्लाउड सीडिंग के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 8 से 10 केमिकल पैकेट लगाए गए है। जैसे ही यह विमान बादलों की परतों में पहुंचेगा, पायलट एक बटन दबाकर इन रसायनों को फटने देगा, जिससे बादलों में जलकण बनने लगेंगे और बारिश की शुरुआत हो जाएगी।


