Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर के लिए आज मलेरकोटला...

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर के लिए आज मलेरकोटला में होगी प्राथना सभा

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की शांति के लिए आज उनके मलेरकोटला स्थित घर पर प्रार्थना सभा होगी। यह सभा शाम 4 बजे शुरू होगी। इसमें शामिल होने वाले लोग कुरान की आयतों से अकील की आत्मा के लिए दुआएं करेंगे।

मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी दोस्तों और समर्थकों को कार्ड भेजे है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अन्य नेताओं के इस समागम में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि 16 अक्तूबर को अकील अख्तर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। एक वीडियो के आधार पर, एक पड़ोसी ने उनके पिता, मां, बहन और पत्नी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था।

इस मामले की जांच वर्तमान में विशेष जांच टीम एसआईटी द्वारा की जा रही है। हरियाणा सरकार ने भी केंद्र सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अकील अख्तर को 16 अक्तूबर की देर रात पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित अपने घर में बेहोश पाया गया था।

परिजन उन्हें रात 9:30 बजे के करीब पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दवा की ओवरडोज के कारण उनकी हालत बिगड़ी थी। इसके बाद, पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। अकील को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के हरदा गांव में दफनाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments