Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में लगातार तेजी , दीपावली और धनतेरस से पहले...

सोने की कीमत में लगातार तेजी , दीपावली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी और हुआ महंगा

सोने की कीमत लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दीपावली और धनतेरस से पहले गुरुवार, 9 अक्तूबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,24,000 रुपए के पार चली गई। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोग सोना खरीदने का विचार करते है।

ऐसे में बढ़ती कीमतों का उनकी जेब पर खराब असर पड़ने वाला है।अमेरिकी टैरिफ और अब अमेरिका में लंबे समय से चल रहे शटडाउन के कारण जो वैश्विक उतार-चढ़ाव हुआ है, उसने भी सोने की कीमतों में उछाल लाने का काम किया है. इन सभी के बीच निवेशक एक सेफर विकल्प के तौर पर सोने की खरीदी कर रहे हैं. लगातार हो रही मांग से सोना रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच रहा है।सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में लगातार तेजी देखी जा रही है. बुधवार को ही चांदी के कीमतों में 3000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments