Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाब14 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में थाना फिल्लौर...

14 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में थाना फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर किया

जालंधर में 14 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में थाना फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि वे नाबालिग रेप पीड़िता की मां से कह रहे थे कि वे खुद चेक करके बता देते हैं कि तेरी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं। इतना ही नहीं, एसएचओ की हिम्मत देखिए, उसने रेप पीड़िता की मां को अपने सरकारी आवास पर बुलाने के लिए दबाव बनाया।

एसएचओ की बार-बार कॉल आने के बाद पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद बुधवार को वे लोग एसएचओ के खिलाफ खुलकर आ गए। एसएचओ भूषण कुमार और पीड़िता की मां के बीच की बातचीत की रिकार्डिंग तेजी से वायरल हो चुकी है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि एसएचओ को लाइन हाजिर करके सारे प्रकरण की जांच एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। रिकार्डिंग की फॉरेंसिक जांच होगी। अब इंस्पेक्टर अमन सैनी को नया एसएचओ लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments