पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 सितंबर, 2025 को बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर दोपहर 12:00 बजे होगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के एजेंडे के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी जारी नहीं की गई है।
पिछले दिनों सीएम ने बाढ़ के हालातों का जायजा लेने और राहत संबंधी कैबिनेट की बैठक बुलाई थी।



