Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में ढेर: गोल्डी बरार...

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में ढेर: गोल्डी बरार गैंग के मेंबर निकले दोनों आरोपी

NRI SANJH JALANDHAR (18 SEPTEMBER)

उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर गोल्डी बरार के दो गुर्गों को ढेर कर दिया।

गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य

मारे गए अपराधियों की पहचान रविन्द्र और अरुण पुत्र राजेन्द्र, निवासी सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों बदमाश कुख्यात रोहित गोदारा–गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। पुलिस रिकॉर्ड में इन पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज थे। इन पर UP मे 1-1 लाख का इनाम भी घोषित था।

गाजियाबाद में छिपने की मिली थी सूचना

STF और CIU दिल्ली की टीम को इनपुट मिला था कि दोनों शूटर गाजियाबाद में छिपे हैं। ट्रॉनिका सिटी इलाके में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।


क्या है पूरा मामला

12 सितम्बर को दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के समय घर में उनके पिता जगदीश सिंह पटानी (रिटायर्ड DSP), मां और बहन मौजूद थीं। फायरिंग के बाद गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली थी, जिसमें धार्मिक टिप्पणी को कारण बताया गया था। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई और जांच तेज़ कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments