Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसलियोनेल मेसी कहेंगें फुटबाल जगत को अलविदा ?

लियोनेल मेसी कहेंगें फुटबाल जगत को अलविदा ?

अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी शायद फुटबाल को अलविदा कहने वाले है मेसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंटरनेशनल करियर अब आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है। 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टादियो मोन्यूमेंटल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ होने वाला वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच शायद उनका आखिरी घरेलू मुकाबला होगा।

मेसी ने कहा कि “यह मेरे लिए बहुत ही खास मैच होगा. यह मेरे लिए मेरा आखिरी क्वालिफायर गेम हो सकता है। मुझे नहीं पता इसके बाद कोई फ्रेंडली या दूसरे मैच होंगे या नहीं… लेकिन इस मैच के लिए मेरा पूरा परिवार मेरे साथ रहेगा। मेरी पत्नी, मेरे बच्चे, मेरे माता-पिता, मेरे भाई-बहन और मेरी पत्नी के सभी रिश्तेदार स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.”

बता दे कि फुटबाल खिलाडी मेसी ने 193 इंटरनेशनल मैच खेले है।इसमें से वर्ल्ड कप क्वालिफायर में उन्होंने 31 गोल दागे हैं। 2022 कतर वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने अर्जेंटीना को 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद मेसी दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने सबसे अधिक गोल किए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments