Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन बंद होने के कारण तीन...

सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन बंद होने के कारण तीन लोगों की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (27 JULY)

जालंधर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऑक्सीजन बंद होने के कारण तीन मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसे सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया। ट्रामा सेंटर डॉक्टर के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण हादसा हुआ है।

लेकिन लेकिन जब प्लांट बंद हुआ तो मरीजों को कंसंट्रेटर की मदद से ऑक्सीजन देने की कोशिश की। लेकिन मरीजों की हालत पहले से ही गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वहीं मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है। क्योंकि उनके मरीज रिकवर कर रहे थे। अगर तकनीकी खराबी आई भी है तो उसमें सिविल हॉस्पिटल जिम्मेदार है।

एस एम ओ विनय आनंद का कहना है कि ऑक्सीजन बंद हुई थी लेकिन मरीजों की मौत ऑक्सीजन के कारण नहीं हुई। वहीं सूत्रों के अनुसार पता चला है कि सिविल हॉस्पिटल के प्रबंध को की तरफ से हादसे के कर्म को जानने के लिए टीम का गठन किया है और जांच के आदेश भी दिए हैं।

सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि अगर ऑक्सीजन प्लांट बंद हुआ है तो उसमें तकनीकी खराबी क्यों आई और ऑक्सीजन प्लांट की देखरेख की जिम्मेदारी किसके सिर पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments