Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में चली गई 6 लोगों...

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में चली गई 6 लोगों की जान

NRI SANJH JALANDHAR (27 JULY)

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। अचानक मची इस भगदड़ के चलते 6 लोगों के मौत की खबर है। मनसा देवी मंदिर में हादसे की वजह करंट फैलना बताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कुछ लोग अफवाह को भी इस हादसे का कारण बता रहे हैं। बता दें कि मनसा देवी के लिए जहां से सीढ़ी मार्ग शुरू होता है, वहां हादसा हुआ है। उसे राम प्रसाद की गली कहते हैं। SSP हरिद्वार प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि भगदड़ के बाद 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है जिसमें 6 की मौत हो गई है,बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार भगदड़ पर जानकारी देते हुए बताया, “हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी का इलाज चल रहा है।” उन्होंने आगे बताया, “प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह से भगदड़ मची थी। हम आगे की जांच कर रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments