Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तानी सेना पर बलूच आर्मी का फिदायीन हमला:दावा- 90 सैनिक मारे, देखें...

पाकिस्तानी सेना पर बलूच आर्मी का फिदायीन हमला:दावा- 90 सैनिक मारे, देखें हमले की वीडियो

NRI SANJH JALANDHAR (16 MARCH)

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमले का दावा किया है। इसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हमला क्वेटा से कफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी के हाईवे के पास किया गया। BLA के मुताबिक उसकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने सेना के काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की।

जानकारी के मुताबिक एक फिदायीन लड़ाका विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया। इसके बाद फतेह स्क्वॉड ने सेना के काफिले में घुसकर हमला किया। जिस वाहन पर सुसाइड अटैक किया गया था, वो पूरी तरह तबाह हो गया। घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1901205646982127977?t=0o7U6sSeNBQC41WseQv5pw&s=19


पाकिस्तानी पुलिस बोली- सिर्फ 5 सैनिक मारे गए
पाकिस्तानी पुलिस ने बलूच आर्मी के दावे के उलट कहा है कि सड़क के पास पड़े एक बम में विस्फोट हुआ। सैनिकों को लेकर वहां से गुजर रही बस इसकी चपेट में आ गई। हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 10 घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

BLA ने 5 दिन पहले पैसेंजर ट्रेन हाइजैक कर ली थी

5 दिन पहले BLA ने पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया था। BLA का दावा था कि उसने ट्रेन से बंधक बनाए 214 पाकिस्तानी सेना से जुड़े लोगों को मार डाला है। हालांकि इस मामले में पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसके सिर्फ 28 सैनिक मारे गए थे, जबकि सभी 33 बलूच लड़ाकों को ढेर कर दिया गया था।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने कहा कि बलूचिस्तान की शांति से खेलने वालों का खात्मा बहुत बुरा होगा। ये कायराना हमले हमारे हिम्मत को नहीं तोड़ सकते। हर कीमत पर हम शांति को कायम करेंगे। यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक आखिरी आतंकवादी नहीं मारा जाता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments