Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलइंस्टाग्राम पर प्यार हुआ, लोगों को पता लगा तो प्रेमिका ने संदूक...

इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ, लोगों को पता लगा तो प्रेमिका ने संदूक में बंद कर बचाई प्रेमी की जान

NRI SANJH JALANDHAR (20 January)

एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला जमुई में सामने आया है. प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जान बचाने के लिए उसे लोहे के बक्से में ही छिपा दिया। यह अजीबोगरीब वाक्या तब सामने आया जब रात के अंधेरे में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। हालांकि प्रेमिका की यह कोशिश अपने प्रेमी को बचाने में कामयाब नहीं हो पाई और देर रात ही ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के महापुर गांव का है, जहां रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था देर रात ही दोनों की शादी करा दी।

इंस्टाग्राम से हुआ था प्यार, एक साल से था अफेयर

दरअसल, यह पूरा मामला जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के महापुर गांव का है। जहां धर्मपुर गांव निवासी रूपेश राम के 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ सुमन का प्रेम संबंध महापुर गांव के सुदामा तुरी की 20 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी के साथ चल रहा था। सुमन ने बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम से उसका नंबर निकाल कर सिमरन ने ही उसे फोन किया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में आए थे।

देर रात भी सिमरन ने हीं सुमन को मिलने उसे अपने घर बुलाया था। जब सुमन उसके घर पहुंचा तो ग्रामीण वहां पहुंच गए लोगों की भीड़ देखकर सिमरन ने अपने प्रेमी को छुपाने के लिए उसे कमरे में मौजूद लोहे के बक्से में छुपा दिया। हालांकि बाद में उसका प्रेमी ग्रामीणों की पकड़ में आ गया।

ग्रामीणों ने करा दी शादी, पुलिस ने ले गई थाना

इस दौरान ग्रामीणों ने सिमरन और सुमन की शादी करा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। सुमन ने बताया कि सिमरन के माता-पिता पश्चिम बंगाल के चितरंजन में रहते हैं और वह अपने नाना-नानी और मौसी के साथ गांव में रहती है। लड़की के परिवार वालों को पहले से इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। जबकि लड़के के परिवार पक्ष के लोग इस दोनों की शादी नहीं करवाना चाहते थे। सिमरन ने बताया कि वह दोनों घर से भाग कर भी शादी करने वाले थे, लेकिन इसी बीच में ग्रामीणों की पकड़ में आ गए।

पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को ले आई थाने
वहीं शुक्रवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने कमरे में बंद प्रेमिका को वहां से छुड़ाया। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा परंतु मौके पर पहुंची प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक मधु कुमारी ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रेमी-प्रेमिका को वहां से सुरक्षित निकाल लिया और थाना ले आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments