आज गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेट पहले जैसे ही बने हुए है। जिससे ग्राहकों को राहत मिली है। वहीं सप्लाई को लेकर सरकार का कहना हैं कि देश में LPG की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।सरकार का कहना हैं कि, ऑनलाइन बुकिंग अच्छी संख्या में हो रही है।साथ ही डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए होने वाली डिलीवरी अब करीब 93 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
जिससे पूरा सिस्टम पहले से बेहतर तरीके से चल रहा है।पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति लगातार जारी है। वर्तमान में रोजाना करीब 45 से 46 लाख सिलेंडर की बिक्री दर्ज की जा रही है। वहीं, एक दिन में लगभग 8,822 टन कमर्शियल एलपीजी की खपत हो रही है।
इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।इनकी बिक्री बढ़ाकर 410 शिविरों के माध्यम से एक दिन में लगभग 5,891 सिलेंडर तक पहुंच गई है. 23 मार्च से अब तक कुल मिलाकर 19.28 लाख से अधिक सिलेंडरों की बिक्री की जा चुकी है।


