उत्तर भारत में गर्मी अपना कहर दिखा रही है, एसे में दिल्ली में पड़ रही तेज़ गर्मी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार द्वारा बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। नई गाडइडलान में अहम फैसले लिए गए है, जिसमें अब हर स्कूल में ‘वॉटर बेल’ बजेंगी।
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अब हर 45 से 60 मिनट में स्कूल की घंटी बजेगी, लेकिन यह क्लास खत्म होने के लिए नहीं बल्कि बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए होगी। सरकार ने साफ कहा है कि भीषण गर्मी के बीच पढ़ाई के दबाव में बच्चे पानी पीना न भूलें, इसके लिए स्कूलों को यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करनी हो।सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पढ़ाई से पहले सेहत पर जोर दिया जा रहा है।
बच्चों की तबीयत बिगड़ने से बचाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे है। दिल्ली में हीटवेव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाया जा सके।पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. राजधानी में लगातार गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी की वजह से आमजन का बुरा हाल हो रहा है।
ऐसे में पसीना और तेज धूप की वजह से बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है।दिल्ली में आम नागरिकों समेत स्कूली बच्चों को तापमान लगातार सता रहा है।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक गिरेगा। आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे गर्मी के और बढ़ने की संभावना है, जिससे नागरिकों की परेशानी और बढ़ सकती है।


