Thursday, April 23, 2026

Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटUrfi Javed की नई ड्रेस ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस...

Urfi Javed की नई ड्रेस ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रॉल

NRI SANJH JALANDHAR (19 January)

उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस से सभी को हैरान कर देती हैं। मगर इस बार तो उर्फी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उर्फी की नई ड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों को उर्फी का लुक काफी पसंद आ रहा है।

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उर्फी नए स्टाइल में नजर आ रही हैं। वहीं उर्फी के साथ उनकी बहन भी मौजूद है। वीडियो की शुरुआत में उर्फी ने हाथों में शर्ट की बाजुएं डालकर शरीर के आगे वाले हिस्से हो शर्ट से कवर किया है। ऐसे में जब पैपाराजी उर्फी के पास पहुंचते हैं तो उर्फी बताती हैं कि ये कोई ड्रेस नहीं है। बल्कि ड्रेस तो इसके अंदर है। जिसके बाद उर्फी शर्ट उतारती हैं तो नजारा देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। गोल्डन कलर की ड्रेस में उर्फी का अतरंगी स्टाइल एक बार फिर सभी के सामने आ गया है।

इस तरह हो रही ट्रॉल

नए ड्रेस के कारण उर्फी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया कि, स्टूपिडिटी की सारी सीमाएं पार कर दी बेवकूफ औरत. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये अपनी बहन को भी छपरी बनाकर मानेगी. एक अन्य यूजर ने कहा, कोरोना के समय ऐसे कपड़े पहनकर निकलती तो मोदी जी भी तारीफ करते, कम से कम सोशल डिस्टेंसिंग के काम तो आता. वहीं एक अन्य ने लिखा, लोग बेशर्मी पर उतरकर अपने आप को सुंदर समझते हैं। दूसरे यूजर ने कहा, हमारे गांव में चिड़िया पेड़ों पर ऐसे ही घोसले बनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments