Monday, September 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकश्मीर में बर्फबारी से जमीं सड़कें, तमिलनाडु में बारिश; यूपी, एमपी समेत...

कश्मीर में बर्फबारी से जमीं सड़कें, तमिलनाडु में बारिश; यूपी, एमपी समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

NRI SANJH JALANDHAR (13 DECEMBER)

देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें जम गई हैं। इससे हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है। कई जगह तापमान 10 डिसे से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग की ओर से यूपी, बिहार एमपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। जानें देश के किस राज्य में कैसे हैं मौसम के हालात।

11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी नीचे है, जबकि राजस्थान के सीकर और चूरू जैसे इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार और झारखंड के कई शहरों में भी तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में ठंड के बढ़ने और शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने से जम गई नदी 
हिमाचल में भी ठंड बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति जिले के कीलॉन्ग में एक नदी जम गई है। नदी के ऊपर बर्फ चमकता नजर आ रहा है। वहीं, ताबो में पारा -11.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। कुल्लू, चंबा और कांगड़ा में हल्की बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में मौसम साफ रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

दक्षिण भारत: तमिलनाडु और कर्नाटक में हो रही बारिश
तमिलनाडु में गुरुवार को भारी बारिश हुई। चेन्नई और आसपास के जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी बारिश के चलते ट्रैफिक बाधित हुआ। केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से 16 दिसंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और पंजाब: सर्द हवाओं का असर
दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ, जब तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर (सीकर) का पारा माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इन राज्यों में शीतलहर का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments